Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगी

Noida Crime: नोएडा में ATM बदलकर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह का खुलासा, गिरोह का एक शातिर सदस्य गिरफ्तार

नोएडा में ATM बदलकर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह का खुलासा, गिरोह का एक शातिर सदस्य गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले एक आरोपी को फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से अलग-अलग बैंकों के 139 एटीएम कार्ड बरामद किए गए है।ये अक्सर मजदूर वर्ग और कंपनी में काम करने वाले लेबर क्लास के लोगों के साथ धोखा करता था। जिसके लिए ये पहले उन लोगों की रैकी करता था। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ये विगत दो महीने से एक्टिव है और 15 से ज्यादा वारदात कर चुका है।

डीसीपी ने बताया लगातार शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्टिव थी। 50 ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने के बाद आरोपी पहचान हो सकी। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिलने पर आरोपी को पुरानी कोर्ट मार्केट में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के पास से गिरफ्तार किया गया। इसकी पहचान राहुल कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी हबीबपुर ग्रेटरनोएडा हुई है। इसका एक साथी अभी फरार है। ये लोग उन एटीएम पर जाते थे जहां गार्ड व सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे। ताकि अपनी पहचान छिपा सके। डीसीपी ने बताया कि राहुल तीसरी क्लास तक पढ़ा है। बिहार में गाड़ी चलाता था। ज्यादा पैसों के लालच में विगत दो साल से इस तरह की धोखाधड़ी कर रहा है। ये जिस भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करता था। उसका एटीएम अपने पास रख लेता था। उस एटीएम का प्रयोग अगले शिकार के लिए करता था। इसके पास देश के लगभग सभी प्रमुख बैंकों के एटीएम थे।

पूछताछ में बताया कि नोएडा में मजदूर और कम्पनी में काम करने वाले लोग अधिक संख्या में है। इन मजदूरों को 1 से 10 तारीख के बीच में सैलरी मिलती है। ये लोग हर महीने दैनिक खर्चा के लिये एटीएम से पैसा निकालते है। ऐसे ही लोगों की रैकी करता था। उनको अपना शिकार बनाते थे। एटीएम मशीन के पास खड़े होकर उन व्यक्तियों का इंतजार करता था जो व्यक्ति अकेले आते थे कम पढ़े लिखे होते थे। अक्सर ऐसे लोगों को एटीएम का प्रयोग करना नहीं आता है। जब ये अपने एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के लिए एटीएम मशीन में पिन डालते थे। चुपके से इनका पिन देख लेता था।

मदद के बहाने धोखे से उनका एटीएम अपने पास उपलब्ध एटीएम से बदल लेता था। ऐसा करने से उस व्यक्ति को शक भी नहीं होता था। खास बात ये है पीड़ित को उसी बैंक का एटीएम देता था जिसका प्रयोग वो करता था। एटीएम खराब होने या पैसा खत्म हो जाने के बहाना बना देता था। जिससे वह व्यक्ति बदले हुए एटीएम कार्ड को अपना असली एटीएम समझकर वहां से चला जाता था। उसके तुरन्त बाद में दूसरे एटीएम जाकर 10-15 हजार रुपए निकाल लेता था। उस एटीएम कार्ड को किसी और को धोखा देने के लिये रख लेता था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *