Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस पर युवक को शराब तस्करी का आरोपी बनाने का आरोप, भाकियू ने चौकी घेरी

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एचपीडीए चौकी पर एक युवक को शराब तस्करी का आरोपी बनाने पर लोगों ने चौकी घेर ली। आजमपुर दहपा निवासी युवक शाहिद को शराब तस्करी का आरोपी बनाए जाने के विरोध में बुधवार रात भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चौकी पहुंचकर विरोध किया।

पुलिस पर लगा आरोप

संगठन के तहसील अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार रात एचपीडीए चौकी पहुंचे और घेराव किया। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले युवक को चौकी बुलाकर निजी कार में बैठाया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सुनसान मार्ग पर ले जाकर शराब से भरा थैला पकड़ा दिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने इसका वीडियो बनाया।

मुकदमा दर्ज कर जमानत दी गई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को थाने से जमानत दे दी। मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सीओ अनीता चौहान ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मियों की ओर से कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने फिलहाल कार्रवाई न करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें