Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ पुलिस ने दो आरोपियों पर गैंगस्टर में की कार्रवाई

Hapur News : नगर कोतवाली पुलिस ने एसपी ज्ञानंजय सिंह के आदेश पर गैंग बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन आरोपियों की पहचान राधेश्याम निवासी गांव छबीला ढीका पटना बिहार और विशाल सागर निवासी गांव गौनेरीदान पीलीभीत के रूप में हुई है।

आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी अपने गैंग बनाकर लूट, चोरी, धोखाधड़ी जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिला हापुड़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

एसपी के अभियान के तहत हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई एसपी ज्ञानंजय सिंह के अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत की गई है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें