Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ से बड़ी खबर, बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर बेटा फरार

Hapur News : उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 83 वर्षीय राममेहर सिंह की उनके ही हिस्ट्रीशीटर पुत्र अजीत ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

जमीन को ठेके पर देने से था नाराज

पुलिस के अनुसार, राममेहर सिंह ने अपनी 17 बीघा जमीन को हाल ही में गांव के ही एक किसान को ठेके पर दे दिया था, जिससे अजीत नाराज था। शुक्रवार की शाम अजीत शराब के नशे में घर पहुंचा और पिता से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि अजीत ने तमंचे से अपने पिता को दो गोली मार दीं।

पुलिस जांच में जुटी

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी अजीत के खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर के थानों में हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों ने सुनाई घटना की आपबीती

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि जब अजीत अपने पिता को गोली मार रहा था, तब पुत्रवधू गीता और पौत्र हिमांशु कमरे में थे। गोलियों की आवाज सुनकर वे बाहर भागे, जहां उन्होंने अजीत को तमंचा लिए देखा। इसके बाद अजीत फरार हो गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें