Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूसHaryana Power Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM नायब सिंह सैनी ने निजी कंपनी का लाइसेंस रद्द कराने का दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में मिठाई से निकला कॉकरोच

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला ग्रीनशायर सोसायटी में मिठाई से निकला कॉकरोच
स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसायटी में शर्मनाक घटना सामने आई है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसायटी में शर्मनाक घटना सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद सोसायटी में वितरित किए गए लड्डुओं में कॉकरोच मिला है। इससे निवासियों में नाराजगी फैल गई। इस मामले में मेंटेनेंस टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे है। लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

सोसायटी के निवासी कपिल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सोसायटी परिसर में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी निवासियों को मिठाई बांटी गई, लेकिन मिठाई के भीतर कॉकरोच पाए जाने से माहौल बिगड़ गया। लोगों ने मिठाई वापस कर विरोध जताया और इस लापरवाही को स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया।कपिल ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस टीम द्वारा बिना जांच-पड़ताल के मिठाई वितरित की गई, जिससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो सकता था। गनीमत रही कि पहले ही पता चल गया कि मिठाई में काॅकरोच है। खाने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता था।

कार्रवाई की मांग
घटना से आक्रोशित निवासियों ने सोसायटी मेंटेनेंस टीम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही यदि नजरअंदाज की गई तो भविष्य में कोई गंभीर घटना घट सकती है। निवासियों का यह भी आरोप है कि मेंटेनेंस टीम द्वारा चयनित मिठाई विक्रेता की गुणवत्ता पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। पहले भी सफाई व खानपान से जुड़े मामलों में शिकायत सामने आती रही है।

सोसायटी प्रबंधन की चुप्पी
घटना के बाद सोसायटी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। न तो लड्डू की सप्लाई देने वाले विक्रेता का नाम सार्वजनिक किया गया है न ही इस बारे में कोई इंटरनल जांच की घोषणा की गई है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें