Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ खूनी संघर्ष

Delhi Crime: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ खूनी संघर्ष

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक विकास नोएडा की एक निजी कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था औरअपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने निकला था। एडिशनल डीसीपी विनीत कुमार के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे एलबीएस अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि चाकू लगने से घायल एक युवक को भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ मौजूद उसका सहकर्मी सुमित शर्मा भी घायल हुआ, जिसे पैर में गंभीर चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि विकास, सुमित और अन्य दोस्त तीन गाड़ियों में सवार होकर गाजीपुर पेपर मार्केट की ओर गए थे। वहां विकास की नजर सलमान नामक युवक पर पड़ी, जिससे उसका पुराना झगड़ा था। सलमान ने विकास को देखते ही लोहे की रॉड उठा ली और अपने साथियों आजाद मिश्रा, मोनू मिश्रा और एक नाबालिग को बुला लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई, जो हिंसा में बदल गई।

सलमान और उसके साथियों ने विकास पर चाकू और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं सुमित हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों ने यह भी दावा किया कि यह झगड़ा रोड रेज का मामला था और गाड़ी के बाइक से टकराने के बाद झगड़ा शुरू हुआ था।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। तेजी से कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों सलमान खान, आजाद कुमार मिश्रा और मोनू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें