Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूल के गेट पर ही छात्रा का किया अपहरण, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: स्कूल के गेट पर ही छात्रा का किया अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बाहर से नाबालिग छात्रा के अपहरण का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बाहर से नाबालिग छात्रा के अपहरण का वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने संज्ञान लेकर छात्रा को बरामद कर आरोपित दोस्त को हिरासत में ले लिया है।

एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें एक युवक स्कूल के बाहर गेट के पास कार लेकर खड़ा था। स्कूल परिसर में बच्चे जाते दिखाई दे रहे थे। कार सवार युवक ड्रेस पहली नाबालिग छात्रा को कार के पास बुलाता है। छात्रा युवक के पास जाकर बात करने लगती है। इसी बीच युवक कार का अगला दरवाजा खोलता है। छात्रा को जबरन अंदर बैठने के लिए कहता है। छात्रा के नहीं मानने पर हाथ पकड़कर खींचता है। छात्रा को कार में बैठाकर ले जाता है। घटना स्कूल के गेट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो जाती है। पुलिस जांच में वीडियो गिझौड़ गांव के एक निजी स्कूल के बाहर की निकली।

सीसीटीवी फुटेज से आया पकड़ में

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने और डायल 112 पर सूचना मिलने से पुलिस सतर्क हो गई। एसीपी द्वितीय नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने त्वरित जांच करते हुए आरोपित को पर्थला गोल चक्कर के पास से दबोच लिया।

नोएडा पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के सहारे आरोपी तक पहुंचना संभव हुआ। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि छात्रा को कोई शारीरिक क्षति नहीं पहुंची है और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें