Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Noida Advocate Couple Assault: घर के नीचे शराब पीने से मना करने पर अधिवक्ता और पति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Noida Advocate Couple Assault: घर के नीचे शराब पीने से मना करने पर अधिवक्ता और पति से मारपीट, जान से मारने की धमकी

नोएडा के सेक्टर-115 स्थित सोरखा कॉलोनी में घर के नीचे शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे लोगों को रोकना एक अधिवक्ता के परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अधिवक्ता और उनके पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

मामले में अधिवक्ता रेखा उपाध्याय ने थाना सेक्टर-113 में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि चार नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके घर के नीचे कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज और हंगामा कर रहे थे। इस पर उनके पति शिव कुमार नीचे पहुंचे और आरोपियों को ऐसा करने से मना किया।

शिकायत के अनुसार इस बात पर आरोपियों ने उनके पति के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। अधिवक्ता का आरोप है कि जब उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

पीड़िता के मुताबिक घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता महिला ने कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिनमें सतेंद्र और विकास को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें