Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देश

Noida Road Accident: बीटा दो और दादरी में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, आरोपी ट्रक चालकों पर मुकदमा

Noida Road Accident: बीटा दो और दादरी में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, आरोपी ट्रक चालकों पर मुकदमा

नोएडा। बीटा दो और दादरी कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में परिजनों की शिकायत पर मुकदमे दर्ज किए हैं और मामलों की जांच पड़ताल में जुटी है।

बीटा दो कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, राजवती देवी सेक्टर बीटा वन में अपने परिवार के साथ रहती थीं। पुलिस के अनुसार, बुधवार को वह सेक्टर बीटा वन से बीटा दो की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में राजवती देवी की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में राजवती देवी के बेटे ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फरार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

वहीं, दूसरा हादसा दादरी कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जिसमें ट्रक चालक देवेंद्र की मौत हो गई। मृतक देवेंद्र मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, 28 अक्तूबर को देवेंद्र ट्रक लेकर सिकंदराबाद से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था।

आरोप है कि दादरी बाईपास पर एक दूसरे ट्रक के चालक ने देवेंद्र के ट्रक को ओवरटेक किया और अचानक उसके सामने लाकर ब्रेक लगा दिए। इससे देवेंद्र का ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक देवेंद्र की मौत हो गई।

अब इस मामले में देवेंद्र के मामा मनोज ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *