Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब वहां स्थित फर्नीचर की दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसमान धुएं के गुबार से भर गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को सुरक्षित करने में जुट गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दिल्ली रोड स्थित दुकानों से धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस, दुकान मालिकों और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अशद खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए एक के बाद एक तीन दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दुकान के भीतर से निकल रहे घने और जहरीले धुएं के कारण दमकलकर्मियों को राहत कार्य में काफी परेशानी हुई, लेकिन टीम ने सूझबूझ के साथ आग को चारों ओर से घेरकर पानी की बौछारें शुरू कीं।

दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की अन्य व्यावसायिक दुकानों और इमारतों तक फैलने से रोक लिया गया, जिसके बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि आग पर काबू पाने तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुका था। इसमें महंगी सीएनसी डिजाइनर मशीनें, तैयार फर्नीचर और कच्चा माल पूरी तरह नष्ट हो गया। दुकान मालिकों के अनुसार इस अग्निकांड में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें