Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

Lucknow : योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

Lucknow : योगी सरकार में उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नवंबर 2026 के बिजली बिल में बड़ी राहत मिलने जा रही है। फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीएएएस) के तहत उपभोक्ताओं को 9.17 प्रतिशत की राहत दी जाएगी। इससे नवंबर के बिजली बिल में लागू बिजली शुल्क कम होंगे और घरेलू, व्यावसायिक व अन्य उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। यह लगातार पांचवां महीना है, जब उपभोक्ताओं को नकारात्मक एफपीएएएस के माध्यम से राहत मिल रही है।

लगातार पांचवें महीने बिजली बिल में मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अनुसार, उपभोक्ताओं को जुलाई में 4.43 प्रतिशत, अगस्त में 2.92 प्रतिशत, सितंबर में 7.93 प्रतिशत और अक्टूबर में 5.24 प्रतिशत की राहत दी गई थी। अब नवंबर में यह राहत बढ़कर 9.17 प्रतिशत हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को लगातार पांच महीने बिजली बिल में राहत का लाभ मिलेगा।

बिजली खरीद और ईंधन की लागत घटने का लाभ उपभोक्ताओं को दे रहा यूपीपीसीएल

एफपीएएएस व्यवस्था के तहत बिजली खरीद और ईंधन की वास्तविक लागत टैरिफ में शामिल लागत से कम होने पर उसका लाभ उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत के रूप में दिया जाता है। यह राहत बिजली खरीद लागत के बेहतर प्रबंधन का परिणाम है। यूपीपीसीएल इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा रहा है।

उपभोक्ता हितों और पारदर्शी बिलिंग के प्रति यूपीपीसीएल प्रतिबद्ध

यह राहत ऐसे समय मिल रही है, जब यूपीपीसीएल प्रदेश में विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। लगातार पांच महीनों से मिल रही एफपीएएएस राहत उपभोक्ता हितों, पारदर्शी बिलिंग और कुशल बिजली खरीद के प्रति यूपीपीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें