Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

Biodiversity Park Tree Cutting: बायोडायवर्सिटी पार्क में काटे गए 4 हरे पेड़, पर्यावरणविद् की शिकायत पर वन विभाग ने भेजा नोटिस

Biodiversity Park Tree Cutting: बायोडायवर्सिटी पार्क में काटे गए 4 हरे पेड़, पर्यावरणविद् की शिकायत पर वन विभाग ने भेजा नोटिस

नोएडा के सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में बन रहे डियर पार्क परिसर में अवैध रूप से चार पेड़ काटे जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ की शिकायत पर वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस स्थलीय जांच के दौरान कैजुरीना प्रजाति के चार पूर्ण विकसित पेड़ काटे जाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद वन विभाग ने दादरी रेंज में वन अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी पक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

वन दरोगा शनि गौतम ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें साफ हुआ कि पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई थी। इसके आधार पर वन विभाग ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम, 1976 के तहत केस संख्या 53/2026-27 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इसी बायोडायवर्सिटी पार्क के अंदर लगभग 30 एकड़ भूमि पर एक डियर पार्क विकसित किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 40 करोड़ रुपये के करीब है। इस परियोजना के तहत हिरणों और अन्य करीब 99 वन्यजीवों को सुरक्षित व प्राकृतिक आवास देने के लिए 12 छोटे-बड़े बाड़े तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें से 9 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हर बाड़े में 18 से 20 पौधे लगाए जाने हैं ताकि वन्यजीवों को बेहतर छाया और हरियाली मिल सके। साथ ही डियर पार्क में पिलखन, मौलश्री, पाकड़, अशोक, सेमल और कदम जैसी प्रजातियों के कुल 3490 नए पौधे लगाने की योजना है, जिन्हें नर्सरी में 18 से 20 फीट लंबा करने के बाद ही यहां रोपा जाएगा। ऐसे में हरियाली बढ़ाने वाली परियोजना के निर्माण स्थल पर ही हरे पेड़ों के काटे जाने से पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश है और विभाग अब जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी शिकंजा कसने की प्रक्रिया में जुट गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें