Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 25 लाख की ड्रग्स पकड़ी, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में 25 लाख की ड्रग्स पकड़ी, चार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की नाॅलेज पार्क थाना पुलिस ने 25 लाख की ड्रग्स के साथ 4 आरोपियों को धर दबोचा है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा की नाॅलेज पार्क थाना पुलिस ने 25 लाख की ड्रग्स के साथ 4 आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से 600 ग्राम ड्रग्स मिली है। चारों आरोपी की पहचान रोहित कुमार, नकुल, कृष्ण सिंह व लवकुश तेवतिया के रूप में हुई है। रोहित SSB (सशस्त्र सीमा बल) में जवान में है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर बार्डर पर है। चारों आरोपी जारचा क्षेत्र के रहने वाले है।

नाॅलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद ने बताया कि रोहित एसएसबी में तैनात है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग बार्डर पर है। वह बार्डर से ही ड्रग्स लेकर आया था। वहां से ड्रग्स लेकर आने के बाद वह अन्य साथियों की मदद से उसको फुटकर में तस्करी करता था। तस्करी करने के लिए उसने नकुल, कृष्ण व लवकुश को रखा था। गोपनीय विभाग ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि जवान रोहित के पास ड्रग्स कहां से आई। वह बार्डर पर दुश्मनों के संपर्क में तो नहीं था। उसके पास मिली ड्रग्स बार्डर सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है। हालांकि इसकी पुष्टि करने के लिए गोपनीय जांच की जा रही है।

नशे पर प्रहार

गौतमबुद्धनगर जिले में लगातार नशे पर प्रहार किया जा रहा है। दो वर्ष पहले भी 200 करोड़ की ड्रग्स के साथ 10 विदेशी नागरिकों को धर दबोचा गया था। ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें