Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी के मामले में दो इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने एक सनसनीखेज मुठभेड़ में गौकशी के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

ये हैं पकड़े गए बदमाश

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अनस (घायल) और गुलाम नबी, निवासी ग्राम लालपुर, थाना मैनाठेर, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई है। इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और ये दोनों बदमाश सगे भाई हैं।

ऐसे हुई गिरफ़्तारी

पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। सीओ गढ़ वरुण मिश्रा ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार को सूचना मिली थी कि गौकशी के एक मामले में वांछित बदमाश क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पुलिस टीम पर फायरिंग की

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और गौकशी के उपकरणों में छिपाए गए अवैध तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें बदमाश अनस घायल हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये हैं अपराधिक इतिहास

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ थाना गढ़मुक्तेश्वर में गोकशी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे थे। इसके अलावा, इन बदमाशों के खिलाफ मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बुलंदशहर, और हापुड़ जनपदों में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 2.5 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने की विधिक कार्रवाई

पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल बदमाश अनस का इलाज अस्पताल में चल रहा है, और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से गौकशी में प्रयुक्त उपकरणों के साथ-साथ अवैध हथियार और कारतूस भी जब्त किए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत कम होने की उम्मीद

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत कम होने की उम्मीद है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई से यह साबित कर दिया है कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें