Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी, मुठभेड़ के बाद शातिर किस्म का अपराधी गिरफ्तार

Hapur News : जिले की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा लगातार जारी है। अब थाना बहादुरगढ़ पुलिस की देर रात चेकिंग के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जहां घायलावस्था में बदमाश को गिरफ्तार किया गया।

क्या है पूरा मामला

सीओ गढ़ वरुण मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ पुलिस रात 1:30 बजे लुहारी-खेड़ा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगा। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम बिलाल पुत्र वरीश निवासी थाना वेव सिटी जनपद गाजियाबाद बताया है।

ये है अपराधिक इतिहास

सीओ ने बताया कि घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में गौकशी व आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से भी की जा रही है। सीओ ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें