Storyउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय ने नगर पालिका परिषद पिलखुवा में सभासदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

डीएम अभिषेक पांडेय ने बुधवार की शाम नगर पालिका परिषद पिलखुवा में सभासदों...

Hapur News : डीएम अभिषेक पांडेय ने बुधवार की शाम नगर पालिका परिषद पिलखुवा में सभासदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा, जिनमें पार्किंग की कमी, जलभराव, अतिक्रमण, पानी की आपूर्ति और बिजली की समस्याएं प्रमुख थीं। डीएम ने सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये समस्या बताई

दरअसल, बैठक में सभासदों ने पिलखुवा की विभिन्न समस्याओं को अवगत कराया। सभासदों ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर पानी की टंकियों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। इस समस्या से नगर वासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, मुख्य बाजार में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अतिक्रमण की समस्या बढ़ रही है, जिससे यातायात जाम और पैदल यात्रियों को असुविधा हो रही है। कुछ सभासदों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायत भी की, जिसे डीएम ने संबंधित विभाग को तुरंत संबोधित करने का निर्देश दिया। वार्ड 12 के सभासद ने जलभराव की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड की गलियों में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश के मौसम में जलभराव हो जाता है।

डीएम ने दिया आश्वासन

उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर दो प्राथमिक विद्यालय स्थित हैं, जहां बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। यह स्थिति न केवल बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि अभिभावकों के लिए भी चिंता का विषय है। डीएम अभिषेक पांडेय ने तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को वार्ड का निरीक्षण करने और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। डीएम अभिषेक पांडेय ने आश्वासन दिया कि पिलखुवा की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा।

ये रहे मौजूद

इस बैठक में नगर पालिका परिषद पिलखुवा के चेयरमैन, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह और अन्य सभासद उपस्थित रहे। सभी ने डीएम के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की और शहर के विकास के लिए एकजुटता दिखाई।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players