Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, महिला घायलHapur News : हापुड़ में सांसद चंद्रशेखर आजाद की जनसभा कल, पुलिस ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजामHapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ब्रजघाट गंगा में बाइक सवार युवकों ने किया जानलेवा स्टंट, वीडियो वायरल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट गंगा में कुछ युवकों ने बाइक से खतरनाक स्टंट किए। सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए की गई इस हरकत का वीडियो अब वायरल हो गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में युवक गंगा नदी के किनारे और उथले पानी में बाइकों को तेज रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। वे अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक करतब दिखा रहे हैं। युवकों ने खुद ही यह वीडियो बनवाया और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर अपलोड कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह हरकत न सिर्फ युवकों की जान के लिए खतरनाक है, बल्कि गंगा की पवित्रता को भी नुकसान पहुंचाती है।

क्या बोले अफसर

गढ़ कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कराई जा रही है।आरोपियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे गंगा जैसे धार्मिक स्थलों पर ऐसी गतिविधियों से बचें। साथ ही अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें