Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथVaranasi-Delhi Vande Bharat Sleeper: पीएम मोदी ने दिखाई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी, अब रातभर में पहुंचेंगे दिल्ली से काशीHapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में रेलवे स्टेशन पर RPF जवान की दिखी बहादुरी, यात्री की बचाई जान, सीसीटीवी वीडियो वायरल

Hapur News : रेलवे स्टेशन हापुड़ पर आरपीएफ जवान की बहादुरी से ट्रेन में सवार यात्री की जान बच गई। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक यात्री की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब ट्रेन चलने के दौरान उसके पैर प्लेटफॉर्म पर लटक गए और वह प्लेटफॉर्म व कोच के बीच घिसटने लगा। मौके पर ड्यूटी दे रहे आरपीएफ के हेड कांस्टेबल आर्येंद्र कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्री को बेल्ट से पकड़कर कोच में खींच लिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग आरपीएफ जवान की तत्परता व साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार ये घटना 12 मई 2025 की सुबह 4.07 बजे की है। जब काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के रवाना होने के बाद हेड कांस्टेबल आर्येंद्र कुमार की नजर इंजन के पीछे वाले सामान्य कोच पर पड़ी। उन्होंने देखा कि एक यात्री के पैर प्लेटफॉर्म पर लटक रहे हैं और वह घिसट रहा है। बिना देरी किए आर्येंद्र दौड़कर कोच के पास पहुंचे और यात्री की बेल्ट पकड़कर उसे कोच के अंदर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, क्योंकि यात्री का शरीर प्लेटफॉर्म और कोच के बीच फंस सकता था। आरपीएफ के पोस्ट कमांडेंट राकेश यादव ने बताया कि यात्री को कोई चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि आरपीएफ का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। वहीं इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल आर्येंद्र की बहादुरी की चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग उनकी सूझबूझ और निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें