Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथGurukul Kurukshetra: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 114वें स्थापना समारोह में की शिरकत, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को किया नमनChandigarh Development Projects: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में लगभग ₹258 करोड़ की नौ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास कियाBullet Train: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का निर्माण तेज, अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में लिया जायजाVande Bharat Sleeper Train: बेंगलुरु-मुंबई के बीच तीसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, तीन राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूतHapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूट

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मकानों और दुकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर बाल अपचारी सहित गिरफ्तार, आभूषण और नकदी बरामद

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एक शातिर बदमाश और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस, आभूषण और 6 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

क्या है पूरा मामला

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ला भोलापुरी, पिलखुवा निवासी दीपक उर्फ राजकुमार पुत्र श्रीचंद के रूप में हुई। उसका साथी एक नाबालिग है जो उसी मोहल्ले का रहने वाला है। दीपक से तमंचा, कारतूस और 6 हजार रुपये नकद मिले। नाबालिग से सफेद धातु की दो बिछिया और दो पायल बरामद हुईं।

यहां-यहां वरदार को दिया अंजाम

पूछताछ में दोनों ने तीन जगहों पर चोरी करना कबूला। गालंद में मोबाइल की दुकान से चोरी किए 9 हजार रुपयों में से 1800 रुपये बचे हैं। अर्जुन नगर के एक बंद मकान से चुराए गए आभूषण और नकदी में से 2200 रुपये व कुछ आभूषण बरामद हुए। रघुनाथपुर से चोरी किए गए बर्तन बेचकर मिले पैसों में से 2 हजार रुपये शेष थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें