Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से हादसा, खाली प्लॉट में बंधी 6 गायों की मौत

Hapur News : दुर्गा कॉलोनी में एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां स्वर्ग आश्रम रोड पर ग्रीन वैली के पास स्थित एक खाली प्लॉट में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। इस हादसे में वहां बंधी 6 गायों की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, एक प्लॉट में दुर्गा कॉलोनी के दो निवासियों की गायें बंधी थीं। राकेश सैनी की चार और ब्रह्मदत्त शर्मा की दो गायें थीं। हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरते ही सभी गायें करंट की चपेट में आ गईं। स्थानीय निवासियों ने तुरंत लाइनमैन को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद डीएम को सूचित किया गया, जहां डीएम के निर्देश पर एसडीएम ईला प्रकाश मौके पर पहुंचीं।

मामले की कराई जा रही जांच

वहीं सीओ सदर जितेंद्र कुमार शर्मा और देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर आए। मृत गायों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शनिवार सुबह सभी मृत गायों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम ईला प्रकाश के अनुसार नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें