AccidentCrimeउत्तर प्रदेशराज्य

हापुड़ में बड़ा हादसा, पिकअप ने मारी टक्कर, महिला की मौत, बेटे की हालत गंभीर

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे-9 पर सरस्वती अस्पताल के पास एक बड़ा सड़क...

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाइवे-9 पर सरस्वती अस्पताल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद के इस्लाम नगर की रहने वाली 52 वर्षीय फेमीदा अपने बेटे शकील के साथ वह रिश्तेदारी में एक मरीज को देखने जा रहे थे। बारिश शुरू होने पर दोनों पैदल यात्रियों के लिए बने ओवरब्रिज के नीचे रुक गए। इसी दौरान गाजियाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में फेमीदा की मौके पर ही मौत हो गई। उनका बेटा शकील घायल हो गया।

आरोपी गिरफ़्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पिकअप चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। घायल शकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन और चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players