Delhi Crime: दिल्ली के सुल्तानपुरी में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप

0
2
Delhi Crime
Delhi Crime: दिल्ली के सुल्तानपुरी में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप

Delhi Crime: दिल्ली के सुल्तानपुरी में चाकू मारकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हत्या की गई है। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी।

गंभीर रूप से घायल सूरज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक की आरोपियों से पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया.

मृतक के परिजनों ने बताया कि 2-3 साल से झगड़ा कर रहा था। चांद का झगड़ा था। चांद यूट्यूबर था, उसके साथ में ये लोग आए थे। हॉस्पिटल के पास आए और कार आगे लगाकर सूरज को रोका फिर चाकू मारकर चले गए। आरोपी 2-3 बाइक पर आए थे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ