Faridabad Crime: फरीदाबाद में फैक्ट्री से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, डबुआ थाना क्षेत्र की घटना से इलाके में सनसनी

Faridabad Crime: फरीदाबाद में फैक्ट्री से लौट रहे युवक की चाकू मारकर हत्या, डबुआ थाना क्षेत्र की घटना से इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात फैक्ट्री से काम करके लौट रहे युवक मिथुन पर तीन युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमले में मिथुन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से मिथुन को तुरंत फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर थाना डबुआ प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिथुन देर रात रोजाना की तरह फैक्ट्री से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में गाजीपुर रोड पर उसका किसी बात को लेकर तीन युवकों से विवाद हो गया। विवाद ने जल्दी ही हिंसक रूप ले लिया और झगड़े के दौरान उनमें से एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

हमले के बाद मिथुन लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

>>>>>>>>>
भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img