Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

Noida: नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Noida: नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में कर्मचारी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 62 स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के शौचालय में एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो अस्पताल में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार ने अपने सहकर्मियों को यह कहकर शौचालय जाने की बात कही थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर अन्य कर्मचारियों ने उसे तलाशा। शौचालय का दरवाजा जब खोला गया तो अंदर उसका शव मिला। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

संजीव के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि संजीव की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसे साजिश के तहत मारा गया है। उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर 58 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले में परिजनों के आरोपों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें