Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या

Delhi Crime: दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव में 20 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शाहदरा जिले के थाना जीटीबी एन्क्लेव इलाके के एमआईजी फ्लैट में एक करीब 20 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब इलाके में आम दिनों की तरह चहल-पहल थी और किसी को भी इस तरह की वारदात की उम्मीद नहीं थी। पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी गई।

एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने जानकारी दी कि युवती को करीब दो गोलियां मारी गईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेगबहादुर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इस हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग डरे हुए हैं। कई लोगों का कहना है कि एमआईजी फ्लैट के आसपास अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा देखा जाता है और कई बार पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस इलाके में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर रहती है और यही वजह है कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देना अपराधियों के लिए आसान हो जाता है।

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलु से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी कौन था और वह घटना के बाद किस दिशा में भागा। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं और जांच को मजबूत करने के लिए सभी तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया जा रहा है।

दिल्ली सरकार और पुलिस प्रशासन समय-समय पर महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की बात करते हैं लेकिन आए दिन हो रही ऐसी घटनाएं इन दावों की सच्चाई को उजागर कर देती हैं। इस तरह की वारदात न केवल महिलाओं में असुरक्षा की भावना को बढ़ावा देती हैं, बल्कि राजधानी की छवि को भी धूमिल करती हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका की पहचान होने के बाद इस मामले से जुड़े कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है, जिससे पुलिस को आगे की कार्रवाई में मदद मिलेगी।

>>>>>>>>>>>>>
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें