Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Faridabad: मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ फ़रीदाबाद से साइक्लोथोन 2.0 को रवाना किया

Faridabad: मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प के साथ फ़रीदाबाद से साइक्लोथोन 2.0 को रवाना किया

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फ़रीदाबाद। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में चल रही राज्य सरकार की मुहिम को और सशक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ़रीदाबाद से ‘साइक्लोथोन 2.0’ यात्रा को गुरुग्राम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और इसे सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक आंदोलन करार दिया।

मुख्यमंत्री के साथ इस विशेष कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर और पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी साइकिल चलाई और नशा विरोधी संदेश के साथ इस यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और छात्र-छात्राएं पिंक ड्रेस पहनकर शामिल हुए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साह और संकल्प से भरा नजर आया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों को “राम-राम” कहकर संबोधित किया और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि फ़रीदाबाद की धरती आज एक पावन उद्देश्य की साक्षी बन रही है। यह साइक्लोथोन केवल एक रैली नहीं बल्कि हमारे समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने की दिशा में एक जनआंदोलन है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को इस यात्रा में भागीदारी के लिए बधाई दी और कहा कि आज का युवा यदि नशा छोड़ने का संकल्प ले तो हम आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा न केवल संदेश देने का माध्यम है बल्कि घर-परिवार को नशे से बचाने का संकल्प भी है, और इसमें जन-जन का सहयोग जरूरी है। उनका स्पष्ट संदेश था कि नशे के खिलाफ यह जंग तभी सफल होगी जब समाज का हर वर्ग इसमें सहभागिता निभाएगा। कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण रूप से अनुशासित और प्रभावशाली रहा और नशा मुक्त हरियाणा की इस मुहिम को लेकर जनता में उत्साह देखने को मिला।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें