Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के संजय झील वन में लगी आग, दमकल विभाग जुटा बुझाने में

Delhi Fire: पूर्वी दिल्ली के संजय झील वन में लगी आग, दमकल विभाग जुटा बुझाने में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के संजय झील वन क्षेत्र में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को मौके पर बुलाया गया। लगभग आधा दर्जन फायर टेंडर की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, संजय झील वन में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने सबसे पहले आग की लपटें देखीं और तुरंत अपने सुपरवाइजर को सूचना दी। इसके बाद दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचते ही आग को फैलने से रोकने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया।

दमकल कर्मियों के अनुसार, यह आग वन क्षेत्र में एकत्र किए गए सूखे पत्तों और पेड़-पौधों के ढेर में लगी थी, जिसे जैविक खाद तैयार करने के उद्देश्य से संजय वन के विभिन्न हिस्सों से लाकर इकट्ठा किया गया था। जैसे-जैसे गर्मी का असर राजधानी में बढ़ रहा है, वैसे-वैसे आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है। हाल के दिनों में खरपतवार और सूखे कचरे में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि लोग वन क्षेत्रों या सूखे मैदानों में कचरा न जलाएं और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें। दमकल विभाग की मुस्तैदी से आग पर नियंत्रण की कोशिश जारी है और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img