Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्राइवेट बस और लकड़ी से भरे ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 यात्री हुए घायल

Hapur News : (शाहरुख़ खान) गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपले पर लकड़ी से भरे ट्रक से तेज रफ्तार बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान दुर्घटना में बस में सवार करीब पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस का चालक दिल्ली से सवारी लेकर मुरादाबाद की ओर जा रहा था। बस में काफी यात्री सवार थे, जैसे ही बस गढ़ के स्याना चौपला पर पहुंची तो अचानक स्याना रोड की ओर से आए लकड़ी से भरे ट्रक से बस टकरा गई। व्यस्तम चौराहे पर भी बस की रफ्तार काफी तेज थी, इस कारण बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार यात्रियों में अफरा तफरी के साथ चीख पुकार मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

ये हुए घायल

दुर्घटना में बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव लाडपुर निवासी उषा, असम निवासी अनिता, नवीन कुमार, बहराइच निवासी अमरजीत सिंह, रामपुर निवासी राहुल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेरठ रेफर कर दिया गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच का दोषी चालक पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें