उत्तर प्रदेश : ईद पर्व को लेकर बुलंदशहर में अलर्ट, पुलिस बल के साथ अधिकारी क्षेत्र में कर रहे गश्त

Bulandshahar News : (अवनीश त्यागी) आने वाले ईद पर्व को लेकर बुलंदशहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मुस्लिम बहुल और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रस्त कर रहे हैं। कानून और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रमजान माह के आखिरी शुक्रवार (अलविदा जुमा) को जिलाधिकारी श्रुति शर्मा और एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद‌ और गुलवठी कस्बे का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

क्या है पूरा मामला
अधिकारियों ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों का विशेष निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नागरिकों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की। डीएम ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दे। एसएसपी श्लोक कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों ‌की पहचान कर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी कर रहा है। सभी धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। नागरिकों से शांतिपूर्वक नमाज अदा करने की अपील की गई है। इस दौरान एसपी सिटी शंकर प्रसाद, एडिशनल एसपी रिजुल, एसपी देहात, सीओ पूर्णिमा सिंह, सीओ दिलीप सिंह, ने भी अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ गश्त की।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img