Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीरAnant Singh Expelled JDU: बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा एक्शन, बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी 6 साल के लिए जेडीयू से निष्कासितPeace Bond Legal Dispute: जेएनयू छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से किया इनकार, जानिए बीएनएसएस का कानूनी प्रावधान

पंजाब के युवा और किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का बनाया मन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी
पंजाब के युवा और किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का बनाया मन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब के युवा और किसान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का बनाया मन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

प्रीति कंबोज

चंडीगढ़ 25 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत सिल्वर मैडल के समकक्ष लाभ देने के लिए मंत्रिमंडल ने उनसे विकल्प लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की खेल नीति के तहत ओलंपिक खेलों में सिल्वर पदक विजेता को तीन तरह के लाभ मिलते हैं जिसमें 4 करोड रुपए का नगद पुरस्कार, ग्रुप ‘ए’ की ओएसपी नौकरी और एचएसवीपी का प्लॉट आबंटन शामिल है।

 

मुख्यमंत्री आज यहाँ मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट ने विधानसभा में यह मामला उठाया था। आज मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर विचार करते हुए विनेश फोगाट को स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने के लिए कंसीडर किया गया है। क्योंकि विनेश फोगाट अब विधायक हैं इसलिए कैबिनेट ने फैसला लिया है कि वह क्या-क्या लाभ लेना चाहती हैं इस सम्बन्ध में उनसे जानकारी मांगी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट एक प्रोसीजर के तहत बाहर हुई थी और उस समय जो परिस्थिति बनी थी तब उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हमारी बेटी हरियाणा की शान विनेश फोगाट के सम्मान को कम नहीं होने देंगे ।

 

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के किसान उनसे मिलने आए थे जिसमें 15-20 सरपंच शामिल थे और अधिकतर युवा सरपंच थे। पंजाब के किसानों ने उन्हें कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब के युवा और किसान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का मन बना लिया है। पंजाब के लोग कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों से आहत हैं और कमल की तरफ बढ़ने का काम कर रहे हैं। पंजाब के किसान मोदी जी को अपना रोल मॉडल मान रहे हैं। देश का जन-जन मोदी की नीतियों से प्रभावित है। गत 10 वर्षों में दुनिया में भारत का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए सभी प्रधानमंत्री सम्मानित हैं लेकिन श्री नरेंद्र मोदी ने देश को जो दिशा दी है वह अतुलनीय है। आज देश मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

 

गेहूं खरीद की सभी तैयारियाँ पूरी

 

गेहूं खरीद की तैयारी के संबंध में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कल ही विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। संबंधित विभागों द्वारा पूर्ण तैयारी कर ली गई है और 75 लाख मैट्रिक टन गेहूं की आवक का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को मंडियों में फसल उठान, बारदाना आदि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि आज के मशीनरी युग में फसल की आवक तुरंत मंडी तक पहुंचती है इसके लिए भी अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, विधायक सतपाल जांबा, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें