Delhi-Dehradun Expressway: देवबंद में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पिलर गिरा, दो मजदूर घायल

Delhi-Dehradun Expressway: देवबंद में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पिलर गिरा, दो मजदूर घायल

देवबंद सर्किल के थाना बड़गांव क्षेत्र में मोरा गांव के पास निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक पिलर गिरने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। रामपुर मनिहारन की एसडीएम श्वेता पांडे ने बताया कि इस हादसे में दो मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार, पिलर गिरने की वजह से किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन ने अफवाहों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी से बचने की अपील की है। मौके पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी है, और अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img