Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Jhabua Building Collapsed: मध्य प्रदेश के झाबुआ में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत

Jhabua Building Collapsed: मध्य प्रदेश के झाबुआ में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। पेटलावद के थांदला रोड स्थित निजी भवन के निर्माण के दौरान मजदूर छत भराई का काम कर रहे थे, तभी दोपहर करीब 1:45 बजे अचानक छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मौके पर लगभग 40-50 मजदूर काम कर रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पेटलावद थाना प्रभारी, नगर पंचायत अध्यक्ष और अन्य अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पांच मजदूर मलबे के नीचे दब गए। करीब 4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया और मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल पेटलावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज जारी है।

एसपी पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया कि प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक मजदूर को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दूसरे को निकालने के प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मर्ग कायम किया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें