Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Delhi: दिल्ली के यमुना खादर में बुलडोजर कार्रवाई पर हंगामा, भाजपा विधायक ने रुकवाया ऑपरेशन

Delhi: दिल्ली के यमुना खादर में बुलडोजर कार्रवाई पर हंगामा, भाजपा विधायक ने रुकवाया ऑपरेशन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के यमुना खादर क्षेत्र में अवैध झुग्गियों को हटाने पहुंचे डीडीए अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जब डीडीए की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच पटपड़गंज विधानसभा से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और हस्तक्षेप करते हुए बुलडोजर कार्रवाई को रुकवा दिया।

जब डीडीए अधिकारियों ने हाई कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया, तो विधायक नेगी ने कहा कि वे आदेशों का सम्मान करते हैं, लेकिन यमुना किनारे बसे लोगों की रोजी-रोटी और खेती प्रभावित होगी। विधायक नेगी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से निवेदन किया कि यहां के लोगों को कुछ समय दिया जाए ताकि वे अपनी फसल काट सकें। फिलहाल, डीडीए अधिकारियों ने विधायक के हस्तक्षेप के बाद बुलडोजर कार्रवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें