Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi: दिल्ली मेट्रो के फेज 4 में ऐतिहासिक सफलता, IGNOU स्टेशन पर सबसे गहरी सुरंग का निर्माण पूरा

Delhi: दिल्ली मेट्रो के फेज 4 में ऐतिहासिक सफलता, IGNOU स्टेशन पर सबसे गहरी सुरंग का निर्माण पूरा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने फेज 4 के तहत एरोसिटी-तुग़लक़ाबाद कॉरिडोर पर सबसे गहरी सुरंग के निर्माण में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को IGNOU स्टेशन पर सुरंग बोरिंग मशीन (TBM) द्वारा सुरंग के अंतिम चरण का कार्य पूरा कर लिया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। टनल ब्रेकथ्रू के दौरान डीएमआरसी के अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी उत्साह देखा गया। जैसे ही टनल का ब्रेकथ्रू हुआ, कर्मचारियों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने डीएमआरसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके कठिन परिश्रम की सराहना की।

यह सुरंग लगभग 27 मीटर की औसत गहराई पर बनाई गई है, जिसमें न्यूनतम गहराई 18 मीटर और अधिकतम 39 मीटर तक है। इसे दिल्ली मेट्रो की सबसे गहरी सुरंगों में से एक माना जा रहा है। यह उल्लेखनीय है कि इससे पहले 25 फरवरी 2025 को छत्तरपुर मंदिर और IGNOU के बीच समानांतर सुरंग का निर्माण कार्य पूरा किया गया था। अब इस चुनौतीपूर्ण खंड पर दोनों (अप और डाउन) लाइनों पर सुरंग निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

इस सुरंग का निर्माण 1048 रिंग्स के साथ किया गया है, जिनका व्यास 5.8 मीटर है। यह सुरंग अत्याधुनिक EPBM (Earth Pressure Balancing Method) तकनीक का उपयोग करके बनाई गई है, जिसमें प्रीकास्ट टनल रिंग्स की मदद से कंक्रीट लाइनिंग की गई है। इन टनल रिंग्स को मुंडका में स्थित एक पूर्ण यांत्रिक कास्टिंग यार्ड में तैयार किया गया था, जिससे निर्माण की गुणवत्ता और स्थायित्व सुनिश्चित किया जा सके।

सुरंग निर्माण के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं, जिनमें तीव्र ढलान, मिट्टी में मिका की अधिकता और कठोर चट्टानों का सामना करना शामिल था। इन समस्याओं के कारण स्क्रू ऑगर को बदलना पड़ा और निर्माण प्रक्रिया को अतिरिक्त सावधानी से अंजाम देना पड़ा। इसके अलावा, मौजूदा निर्माणाधीन संरचनाओं के नीचे सुरंग बनाने के लिए भी विशेष सावधानियां बरती गईं ताकि किसी प्रकार की क्षति न हो।

इस TBM ने IGNOU स्टेशन पर 1460 मीटर लंबी सुरंग के माध्यम से सफलता प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि पिछले चार हफ्तों में DMRC ने तीन TBM ब्रेकथ्रू हासिल किए हैं, जो फेज 4 के अंडरग्राउंड कार्य की तीव्र प्रगति को दर्शाता है। दिल्ली मेट्रो लगातार अपने नेटवर्क विस्तार में तकनीकी दक्षता और कार्यगति का प्रदर्शन कर रही है। फेज 4 के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को पार करने के बाद, अब DMRC जल्द ही इस कॉरिडोर पर आगे की संरचनात्मक और ट्रैक बिछाने की प्रक्रियाओं को तेज करेगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें