Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कपड़े प्रेस करने वाले को सड़क पर गिराकर पीटा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कपड़े प्रेस करने वाले को सड़क पर गिराकर पीटा
सेक्टर-28 में कपड़े प्रेस करने वाले युवक को एक व्यक्ति ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-28 में कपड़े प्रेस करने वाले युवक को एक व्यक्ति ने सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपी के छाती पर खड़े होने से पीड़ित की पसलियां टूट गईं। पीड़ित के भाई ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 में थाने में केस दर्ज कराया है। जिला हरदोई के गांव ठकुरी खेड़ा निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि उनका भाई राजू सेक्टर-28 में कपड़े प्रेस करने का काम करता है। राजू गुरुवार रात करीब आठ बजे वार्ड नंबर-1 के गार्ड रूम के पास खड़ा था। इसी दौरान वार्ड नंबर-2 निवासी नीतिन घई आया और राजू से गाली-गलौज शुरू कर दी। राजू ने विरोध किया तो नितिन राजू का गिरेबां पकड़कर मारपीट करने लगा। नितिन ने राजू को सड़क पर गिरा लिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने छाती पर कई बार लात मारीं और फिर राजू की छाती पर दोनों पैर रखकर खड़ा हो गया। लोगों को आता देखकर भाग गया। राजू किसी तरह से कराहते हुए अपने घर पहुंचा और परिजन को आपबीती बताई। राजू के भाई राजेश ने 14 मार्च को पुलिस से शिकायत की और घटना का सीसीटीवी फुटेज भी दिया। पुलिस ने छाती पर दर्द और चोट होने के कारण राजू का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। सेक्टर-27 में एक्सरा व उपचार कराने के दौरान पता चला कि पसलियों में फ्रैक्चर है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें