उत्तर प्रदेश, नोएडा: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कराएं नंबर

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी16ईडब्ल्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों को अब लोग पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाना होगा और नंबर का सिर्फ आधार मूल्य चुकाना होगा। वहीं, सामान्य पसंदीदा नंबर भी प्राप्त करने की सुविधा है। इसमें दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। परिवहन विभाग के अनुसार प्रत्येक सीरीज में आकर्षक और अति आकर्षक नंबर से अधिक सामान्य पसंदीदा नंबरों की बिक्री होती है। लोग अपने जन्म की तारीख समेत अन्य विशेष तिथियों से संबंधित नंबर बुक करते हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img