Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीवर की सफाई के दौरान दो भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: सीवर की सफाई के दौरान दो भाइयों की मौत
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 50 स्थित एटीएस ली ग्रांडियोस सोसायटी में 18 फरवरी को सीवर की सफाई को अपने भाई के साथ उतरे राजू की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र सेक्टर 50 स्थित एटीएस ली ग्रांडियोस सोसायटी में 18 फरवरी को सीवर की सफाई को अपने भाई के साथ उतरे राजू की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका उपचार यथार्थ अस्पताल में चल रहा था।वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे। चिकित्सकों की टीम लगातार उन्हें होश में लाने का प्रयास कर रही थी। पीड़ित परिजन शव लेकर अपने अपने पैतृक गांव हाथरस के सिकंदराराऊ रवाना हो गए। जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

बता दें कि राजू अपने भाई 35 वर्षीय बबलू के साथ सीवर की सफाई करने के लिए उतरा था। सीवर में दोनों जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मेंटेनेंस प्रबंधन ने यथार्थ अस्पताल भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया था। घटना के पांच दिन बाद जिंदगी व मौत से जूझ रहे राजू ने भी आखिरकार हार मान ली।मृतक के भाई डब्बू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके दूसरे भाई राजू की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। हालांकि मामले में अभी तक पीड़ित परिजन ने सोसायटी प्रबंधन के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। सोसायटी प्रबंधन ने पीड़ित स्वजन को बबलू व राजू के परिवार के भरण पोषण व आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है।डब्बू ने बताया कि अभी परिवार में मातम पसरा हुआ है। वह एक दो दिन बाद ग्रेटर नोएडा आएंगे। ज्ञात हो कि मंगलवार को सोसायटी परिसर के भीतर सफाई करने उतरे बबलू व राजू जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। जिसमें बबलू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे
केस एक

सीवर में सफाई को उतरे सफाईकर्मी पूर्व में भी जहरीली गैस की चपेट में आने से काल के मुंह का ग्रास बन चुके हैं। उसके बाद भी सफाईकर्मियों को बना सुरक्षा उपकरणों के सफाई करने के लिए उतार दिया जाता है।

केस दो

17 मई 2024 को फेस-2 कोतवाली क्षेत्र के होजरी कांप्लेक्स क्षेत्र स्थित रेडीमेड गारमेंट बनाने वाली कंपनी की चोक सीवर को साफ करने उतरे दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से माैत हो गई थी।

केस तीन

चार मई 2024 को थाना सेक्टर 20 में एक मकान के सीवर में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

केस चार

25 जून 2024 को ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित कोफोर्ज कंपनी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई को उतरे तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें