Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: डूंडाहेड़ा अस्पताल का सांसद और विधायक ने निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: डूंडाहेड़ा अस्पताल का सांसद और विधायक ने निरीक्षण किया
भाजपा सांसद और विधायक ने गुरुवार को 50 बेड के डूंडाहेड़ा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस ने अस्पताल चलाने में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। भाजपा सांसद और विधायक ने गुरुवार को 50 बेड के डूंडाहेड़ा अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस ने अस्पताल चलाने में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शासन से बात करके कमियों को ठीक कराने का भरोसा दिया। डूंडाहेड़ा अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को भाजपा सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, लेबर रूम आदि कमरों का निरीक्षण किया। अस्पताल के सीएमएस डा. अतुल आनंद ने बताया कि अस्पताल को शुरू करने में सबसे ज्यादा कमी प्रचार-प्रसार की है। इसके कारण अभी मरीजों की संख्या सीमित है। इसके अलावा लेबर रूम एवं अन्य सेवाओं को शुरू करने में स्टाफ की कमी भी आड़े आ रही है। मुख्य सड़क से अस्पताल तक अप्रोच रोड़ ना बनने से मरीजों की परेशानी के बारे में भी बताया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन, अस्पताल के चिकित्सक डा. रनजीत सिंह, डा. गौरव, डा. एसपी सिंह, डा. अजमल आदि मौजूद रहे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें