Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: अंग्रेजी की कठिन शब्दावली से अनसीन पैसेज में उलझे छात्र, ग्रामर रही आसान

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: अंग्रेजी की कठिन शब्दावली से अनसीन पैसेज में उलझे छात्र, ग्रामर रही आसान
जिले में 48 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। जिले में 48 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि अनसीन पैसेज की शब्दावली कठिन होने से उसमें थोड़ा वक्त लगा, जबकि व्याकरण आसान रही। इससे दो तीन प्रश्न छूट भी गए। कुछ छात्रों ने पेपर लंबा होने की बात कही। वहीं, दूसरी तरफ 12वीं में छात्रों ने उद्यमशीलता के प्रश्नपत्र को आसान बताया।

परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच हुआ। छात्रों ने बताया कि प्रश्न सिलेबस से ही आए थे, मगर अनसीन पैसेज की कठिन शब्दावली की वजह से इसमें वक्त लगा। व्याकरण के प्रश्न सबसे आसान और जल्दी हुए। अनसीन पैसेज को समझने में काफी समय लगा। छात्रों ने कहा कि पेपर से पहले बहुत अभ्यास किया था, तभी परीक्षा समय पर हो पाई।

सेक्शन बी रहा सबसे आसान : कुल 80 अंकों के पेपर में तीन भागों में कुल 11 प्रश्न पूछे गए। 20 अंक के सेक्शन ए में रीडिंग स्किल के दो प्रश्न और सेक्शन बी में ग्रामर एंड क्रिएटिव राइटिंग स्किल के 20 अंक के तीन प्रश्न पूछे गए। इसमें खाली स्थान, बातचीत आधारित और मिलान के प्रश्न काफी आसान रहे। सेक्शन सी सबसे अधिक 40 अंक का रहा, जिसमें लिटरेचर टेक्स्ट बुक के छह प्रश्न पूछे गए। छात्रों के मुताबिक सबसे अधिक समय सेक्शन सी में ही लगा। अब 17 फरवरी को 10वीं का हिन्दुस्तानी म्यूजिक, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर, शेरपा, तमांग आदि भाषाओं का पेपर होगा और 12वीं के छात्र फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा देंगे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के जिले में कुल 47,824 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें 10वीं के 27,421 और 12वीं के 20,403 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

सख्त चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिला

केंद्रों पर चेकिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। नकल रोकने के लिए जिले के सभी 48 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

अनसीन पैसेज काफी मुश्किल भरा जरूर था, लेकिन इन्हें हल करने के बाद अच्छे अंक आने की संभावना बढ़ गई है। इसके अलावा सभी प्रश्न आसान थे।

– पेपर में पूछे सारे प्रश्न सिलेबस से थे, मगर अनसीन पैसेज की थीम और उसकी शब्दावली काफी मुश्किल थी। इसी में सबसे अधिक समय लगा।

– अनसीन पैसेज को समझने में बहुत समय लगा। इन्हीं प्रश्नों को करने में सबसे अधिक समय लगा, जबकि दूसरे प्रश्न आसान और सामान्य थे।

पेपर में अनसीन पैसेज की भाषा मुश्किल थी। ग्रामर सबसे आसान रही और जल्दी भी हो गई। सारे प्रश्न किए हैं। अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें