Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
New Delhi : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ट्राइडेंट में अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल ध्वस्तMathura : शरद पूर्णिमा पर गोवर्धन में सजा छप्पन भोग का भव्य दरबार, दूधिया रोशनी में निखरी ठाकुर जी की श्वेत छविBulandshahar : बुलंदशहर से कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगHapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापन

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जिले के 82 आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध होंगे शौचालय और पेयजल के स्रोत

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: जिले के 82 आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध होंगे शौचालय और पेयजल के स्रोत
जिले के आगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने के साथ उनको तकनीक से जोड़कर नई दिशा दी जा रही है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। जिले के आगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने के साथ उनको तकनीक से जोड़कर नई दिशा दी जा रही है। इसी क्रम में केंद्रों में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराकर उनको मजबूत किया जा रहा है। जिसके लिए आगनबाड़ी केंद्रों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। कायाकल्प योजना के तहत जिले के 82 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य तेजी से चल रहे है। योजना के द्वारा इन केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य 31 मार्च तक रखा गया है। हालांकि अभी कार्य 20 प्रतिशत तक हुआ है। जिसका लाभ केंद्रों पर आने वाले बच्चें , टीकाकरण कराने के लिए आने वाली महिलाओं के साथ-साथ केंद्रो पर काम करने वाली कार्यकर्ताओं को मिलेगा। कायाकल्प के तहत भोजपुर के 24, लोनी ब्लॉक के 20, मुरादनगर के 16 , और रजापुर ब्लॉक के 17 इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाए जा रहे है। साथ ही इसके अलावा 43 केंद्रों पर पानी के साधन उपलब्ध कराए जाने है। इसके साथ ही केंद्रों को आधुनिक बनाए जाने के क्रम में उनकों एआई से लेस कर उनमें स्मार्ट टीवी लगाए जाने है।, जिसके लिए 100 केंद्रों को एआई से लेस भी किया जा जाना है, जिनमें से 50 पर कार्य जारी है। बता दे कि जिले में 1371 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगभग 90 हजार बच्चे शिक्षा लेते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शशि वाष्णेय ने बताया की आगनबाड़ी केंद्रो को तकनीक से जोड़ने के काम भी किए जा रहे है, केंद्रों पर शौचालय और पानी की सुविधाएं देने के लिए सभी 82 केंद्रों पर कार्य चल रहे है। जिनके लिए कार्यदायी संस्थाओं को पांच मार्च तक पूरे कराने के निर्देश दिए गए है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें