Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Government: जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीValmiki Jayanti: भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीNew Delhi : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ट्राइडेंट में अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल ध्वस्तMathura : शरद पूर्णिमा पर गोवर्धन में सजा छप्पन भोग का भव्य दरबार, दूधिया रोशनी में निखरी ठाकुर जी की श्वेत छविBulandshahar : बुलंदशहर से कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगHapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकार

Mathura : शरद पूर्णिमा पर गोवर्धन में सजा छप्पन भोग का भव्य दरबार, दूधिया रोशनी में निखरी ठाकुर जी की श्वेत छवि

Mathura : मथुरा में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोवर्धन स्थित गिर्राज तलहटी में श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट की ओर से दिव्य और भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस अलौकिक आयोजन में भगवान श्री गिर्राज जी महाराज को 56 प्रकार के भांति-भांति के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी में प्रभु की श्वेत वस्त्रों में सजी छवि दर्शनार्थियों को भावविभोर कर रही थी।

कोलकाता से मंगाया गया सजावट का सामान

समारोह को दिव्य रूप देने के लिए आयोजन स्थल की बेहद खूबसूरत और भव्य सजावट की गई थी। आयोजकों के अनुसार इस सजावट और प्रभु के श्रृंगार का सारा सामान विशेष रूप से कोलकाता से मंगाया गया था, वहीं वातावरण को महकाने के लिए बाहर से दुर्लभ फूल मंगाए गए थे। चंद्रमा की रोशनी, चंद्र सरोवर का विहंगम दृश्य और गिर्राज तलहटी का दिव्य माहौल भक्तों के मन को मोह रहा था।

33 वर्षों से जारी है परंपरा

श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा पिछले 33 वर्षों से शरद पूर्णिमा के दिन यह भव्य आयोजन निरंतर किया जा रहा है। शुरुआती दौर में कुछ ही सदस्यों के साथ शुरू हुआ यह प्रयास अब विशाल स्वरूप ले चुका है, जिससे आज करीब आठ से दस हजार सदस्य और हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुड़े हुए हैं।

दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

शरद पूर्णिमा पर ठाकुर जी के इस अलौकिक रूप और छप्पन भोग के दर्शनों के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने न केवल ठाकुर जी के दर्शन किए, बल्कि गिर्राज जी की दूध की धारा की परिक्रमा भी लगाई। आयोजन के दौरान विशाल भंडारे का भी प्रबंध किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। करोड़ों रुपये की लागत से होने वाला यह पूरा आयोजन श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और ठाकुर जी की कृपा से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें