Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: युवक ने किया था आत्मदाह, पत्नी समेत चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: युवक ने किया था आत्मदाह, पत्नी समेत चार गिरफ्तार
साहिबाबाद थानाक्षेत्र में युवक की जलकर मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है।

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में युवक की जलकर मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। उसने आत्मदाह किया था, जबकि परिजनों ने ससुरालियों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर पत्नी, सास, ससुर व साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि शहीदनगर निवासी 25 वर्षीय दानिश को ससुरालियों ने जलाकर मार डाला है। आरोप था कि वह 13 फरवरी को शब-ए-बारात पर ससुराल में तीन वर्षीय बेटी से मिलने गया था, जहां साले ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। मरने से पहले दानिश का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने जिंदा जलाने की बात कही थी। पुलिस को जांच के दौरान ससुरालियों के घर के पास एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली, जिसमें दानिश ई-रिक्शे से ससुराल पहुंचता है और घर के पास वाली गली में जाकर रुकता है। कुछ सेकेंड बाद ही वह आग लगी हालत में ससुरालियों के घर में घुसता दिख रहा है। इस दौरान गेट पर एक बच्चा भी उसकी चपेट में आने बचता है। इस फुटेज के सामने आने के बाद दानिश की मां अमीना ने शिकायत दी कि दानिश की पत्नी मुस्कान, सास फरीदा, ससुर सदाकत और साला फैजल उर्फ सद्दाम उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इस कारण उसने खुद को आग लगाकर जान दे दी। मुस्कान चार माह से अपने मायके रह रही थी। दानिश कई बार उसे मनाने गया था, लेकिन आरोपी नहीं माने। इस कारण वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पत्नी समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें