All India Car Dealers Association, Delhi: ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन का 24वां वार्षिक समारोह दिल्ली में सम्पन्न
रिपोर्ट: हेमंत कुमार
ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन का 24वां वार्षिक समारोह दिल्ली के पीतमपुरा में आयोजित हुआ। इस संस्था से देशभर के सैकड़ों पुराने और नए कार डीलर्स जुड़े हुए हैं, जो हर साल इस वार्षिक बैठक में शामिल होते हैं। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस नेयोल और अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। परंपरा के अनुसार, संस्था के पोस्टर के साथ तिरंगे गुब्बारों का गुच्छा छोड़ा गया, जो शांति, अमन और संगठन की प्रगति का प्रतीक है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संस्था का वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
बैठक में विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों ने अपने सुझाव दिए और कारोबारी समस्याओं को सामने रखा। मंच का संचालन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुमित और दिल्ली अध्यक्ष लोकेश मुंजाल ने किया। लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमर सैनी और सुशील लालवानी ने बताया कि संस्था अपने सदस्यों को कानूनी सलाह और सहायता भी प्रदान करती है। अध्यक्ष जे एस नेयोल ने समारोह में उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मंच पर सम्मानित किया।





