Delhi: सदर बाजार मार्केट प्रधान राकेश यादव ने दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने पर पीएम मोदी को दी बधाई

Delhi: सदर बाजार मार्केट प्रधान राकेश यादव ने दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने पर पीएम मोदी को दी बधाई

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के सदर बाजार मार्केट के प्रधान राकेश यादव ने दावा किया है कि राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बधाई दी है। राकेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने कड़ी मेहनत से यह चुनाव लड़ा और इसमें जीत हासिल की। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को देश की सबसे सुंदर राजधानी बनाया जाएगा।

उन्होंने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की राजनीति को अस्थिर बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र पर काम न करने देने का आरोप लगाती रही, जबकि केंद्र सरकार का कहना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद कोई काम नहीं कर रहे। इस राजनीतिक खींचतान में जनता ही पीड़ित रही। अब जबकि दिल्ली में बीजेपी के सांसद, विधायक और पार्षद सभी एक ही पार्टी के होंगे, राकेश यादव ने उम्मीद जताई कि राजधानी में संवेदनशील और सराहनीय कार्य होंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img