Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान कोटे का प्लॉट बेचने का झांसा देकर 25 लाख हड़पे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसान कोटे का प्लॉट बेचने का झांसा देकर 25 लाख हड़पे
साकीपुर गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव के रहने वाले परिवार पर किसान कोटे का प्लॉट बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।साकीपुर गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव के रहने वाले परिवार पर किसान कोटे का प्लॉट बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने पीड़ित को न प्लॉट दिया और न रकम लौटाई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एक महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
साकीपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने न्यायालय को बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात गांव की रहने वाली वीरवती से हुई। महिला ने रुपये की जरूरत बताते हुए अपना एक किसान कोटे का प्लॉट बेचने का झांसा दिया। पीड़ित और महिला के परिवार के बीच 60 लाख रुपये में प्लॉट का सौदा तय हुआ। इसके बाद पीड़ित ने महिला और उसके परिवार के लोगों को 25 लाख रुपये दे दिए। बाकी रकम प्लॉट की रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई। पीड़ित का आरोप है कि काफी दिन बाद भी आरोपी पक्ष ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। पीड़ित ने रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो आरोपी इधर-उधर की बात करने लगे। इतना ही नहीं, महिला ने रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन पीड़ित को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब न्यायालय के आदेश पर सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने आरोपी महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें