उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ में समाज कल्याण विभाग की पहल, 95 वृद्धजनों को संगम में कराया पावन स्नान

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 11 फरवरी। योगी सरकार समाज के हर वर्ग की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने मंगलवार को 95 निराश्रित वृद्धजनों को महाकुम्भ में पावन स्नान कराया। ये वृद्धजन देवरिया, बहराइच, अमरोहा और बिजनौर जनपद के वृद्धाश्रम में निवास करते हैं। सभी वरिष्ठजनों को उनके जनपदों से विभागीय अधिकारी बस द्वारा कुम्भ क्षेत्र में बने समाज कल्याण के अस्थायी आश्रम तक लेकर आए।

पहली बार बनाया 100 बेड का अस्थायी आश्रम
समाज कल्याण विभाग ने महाकुम्भ क्षेत्र में पहली बार वरिष्ठजनों के लिए 100 बेड की क्षमता वाला आश्रम स्थापित किया है। यहां निःशुल्क भोजन, ठहरने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप में डॉक्टर भी तैनात किए गए हैं।

योग, ध्यान और भजन-कीर्तन से आध्यात्मिक अनुभव
आश्रम में रहने वाले वृद्धजन दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करते हैं, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बना रहे। सायं को भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, जिससे उन्हें आध्यात्मिक शांति मिल रही है।

समाज में समानता और समरसता का संदेश
समाज कल्याण विभाग के इस प्रयास से वरिष्ठजनों को महाकुम्भ में आस्था और सम्मान से जुड़ने का अवसर मिला है। यह पहल सामाजिक समरसता और सेवा भाव का एक उत्कृष्ट उदाहरण बन रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img