Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, नोएडा: खाली पड़ी इमारतों से होगी कमाई, सरकार ने बनाया नया प्लान

उत्तर प्रदेश, नोएडा: खाली पड़ी इमारतों से होगी कमाई, सरकार ने बनाया नया प्लान
नोएडा में कई ऐसी इमारते हैं, जिनमें से कई पूरी तरह से बन चुकी हैं, तो कई आधी बनी हुई हैं। प्राधिकरण ने इन्हीं खाली और अनयूज्ड बिल्डिंग्स के इस्तेमाल के लिए नया प्लान बनाया है।

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा में कई ऐसी इमारते हैं, जिनमें से कई पूरी तरह से बन चुकी हैं, तो कई आधी बनी हुई हैं। प्राधिकरण ने इन्हीं खाली और अनयूज्ड बिल्डिंग्स के इस्तेमाल के लिए नया प्लान बनाया है। इनमें से एक सेक्टर 18 में मल्टीलेवल पार्किंग और दूसरी सेक्टर 82 में बस टर्मिनल है। यह दोनों परियोजनाएं सफल नहीं हो पाई, जिसके बाद इनके इस्तेमाल के लिए सरकार ने दूसरा प्लान बनाया है।

नोएडा प्राधिकरण ने खाली पड़ी इमारतों से पैसे कैसे कमाने हैं, इसका उपाय निकाल लिया है। जिसकी जानकारी प्राधिकरण के अधिकारियों ने देते हुए दो परियजनाओं का जिक्र किया। इसमें एक नोएडा सेक्टर 18 में 243 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग और दूसरी सेक्टर 82 में 158 करोड़ का बस टर्मिनल है। इन दोनोंं बिल्डिंग को जनता की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन कई कमियों के चलते यह योजनाएं सफल नहीं हो सकी।

बस डिपो का काम होगा
सेक्टर 82 में 8 मंजिल वाली बस टर्मिनल के ग्राउंड फ्लोर पर बस डिपो का काम चलता रहेगा। जबकि ऊपरी मंजिलों को अस्पताल या कॉर्पोरेट ऑफिस को किराए पर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस बिल्डिंग के लिए कुछ अस्पतालों ने रुचि दिखाई है। हालांकि, अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है। अगर अस्पताल या कंपनी यहां पर शिफ्ट की जाती है, तो बसों के संचालन को देखते हुए उन्हें कुछ विशेष व्यवस्थाएं करनी होंगी।

मल्टीलेवल पार्किंग की बिल्डिंग
सेक्टर 18 की मल्टीलेवल पार्किंग में भी करीब 3000 गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। यहां पर आने वाले लोगों को मॉल और होटलों में पार्किंग की सुविधा मिल जाती है। जिसकी वजह से यह बिल्डिंग अक्सर खाली ही रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कम व्यस्तता को देखते हुए सरकार इस बिल्डिंग को भी कंपनियों को किराए पर देने का प्लान बना रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें