Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Himachal Development: मुख्यमंत्री सुक्खू ने कुल्लू और बंजार में 206.32 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन और शिलान्यासHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारण

Shimla: राज्यभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा

Shimla: राज्यभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, राज्यपाल ने रिज पर फहराया तिरंगा

शिमला में 76वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक रिज पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। 22, जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के परेड कमांडर लेफ्टिनेंट गगनदीप चौहान के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस, राज्य पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, एनसीसी, एनएसएस कैडेट और भारत स्काउट्स एवं गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट में भाग लिया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। किन्नौर, हमीरपुर, शिमला और मंडी के सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला, राजस्थान और उत्तराखंड के दलों ने भी अपने पारंपरिक नृत्य और संगीत से लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस आयोजन में राज्यभर से आए लोग शामिल हुए और इस ऐतिहासिक दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें