Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

गौतमबुद्ध नगर, नोएडा: किसानों के प्रतिनिधि मंडल रिहाई की मांग दोहराई, समाधान का आश्वासन

किसानों के प्रतिनिधि मंडल रिहाई की मांग दोहराई, समाधान का आश्वासन
मांग और जेल में बंद किसानों की बिना शर्त रिहायी को लेकर सोमवार को प्रमुख सचिव औद्योगिक अनिल सागर के साथ किसानों के 15 सदस्य एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई

अमर सैनी
गौतमबुद्ध नगर, नोएडा। मांग और जेल में बंद किसानों की बिना शर्त रिहायी को लेकर सोमवार को प्रमुख सचिव औद्योगिक अनिल सागर के साथ किसानों के 15 सदस्य एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक हुई। इस बैठक में नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ और एशिनल कमिश्नर शिव हरी मीणा मौजूद रहे।

इससे पहले डीएम गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के साथ भी संयुक्त किसान मोर्चा के सभी 15 घटक दलों की मीटिंग हुई। दोनों मीटिंग में संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन में जेल में बंद नेताओं और किसानों को जेल से बिना शर्त रिहाई की बात प्राथमिकता से रखी। और किसान नेताओं के घर के सदस्यों और महिलाओं को थाने में बिठाने और प्रताड़ित करने की कवायद तुरंत प्रभाव रोके जाने की बात की। संयुक्त किसान मोर्चे के प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि वार्ता और संवाद से ही समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

जेल में बंद किसान नेताओं से बात कराई जाए
शासन प्रशासन और सरकार संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन को अपनी बातों को मनवाने का एक माध्यम मात्र ही समझे और गौतम बुद्ध नगर के आंदोलन को देश में अन्यत्र स्थान पर हो रहे आंदोलन के साथ जोड़कर न देखे। सर्वप्रथम तुरंत प्रभाव से संयुक्त किसान मोर्चे का एक डेलिगेशन जेल में मीटिंग के लिए भेजा जाए। जिससे वार्ता का यह दौर आगे की तरफ चले और जेल के अंदर बंद नेताओं से बात कराई जाए।

किसानों को जल्द किया जाएगा रिहा
एडिशनल कमिश्नर शिव हरी मीणा और डीएम गौतम बुध नगर दोनों ने ही पुलिस के इन क्रियाकलापों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने और किसानों की बिना शर्त रिहाई के लिए आश्वस्त किया। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास ने आंदोलन के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर मांगों पर आश्वासन दिया। इस मौके पर किसानों ने कहा कि किसान संगठनों में कोई फूट नहीं है। हम सभी एक साथ है और आगे बढ़ रहे है।

संवाद के जरिए निकाला जाएगा हल
संयुक्त किसान मोर्चा उम्मीद करता है कि इस मीटिंग के बाद शासन व प्रशासन सकारात्मक रवैया अपनाए गा और अफरा तफरी के इस माहौल को खत्म करके संवाद की तरफ आएंगे। एक बार फिर स्पष्ट किया जाता है कि संयुक्त किसान मोर्चा सबसे पहले जेल में बंद अपने नेताओं और किसानों को बाहर लेकर आएगा और फिर संवाद की रणनीति के तहत जिन मुद्दों पर आंदोलन शुरू हुआ था उन्हें आगे लेकर चलेगा और समाधान करेगा और समाधान कराएगा।

 

ealme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें