Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

महापंचायत, नोएडा: जेल से रिहा हुए किसानों ने भरी हुंकार, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

महापंचायत, नोएडा: जेल से रिहा हुए किसानों ने भरी हुंकार, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को बुधवार को पुलिस ने शांति भंग करने की धारा में गिरफ्तार कर रिहा कर दिया

अमर सैनी
महापंचायत, नोएडा।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को बुधवार को पुलिस ने शांति भंग करने की धारा में गिरफ्तार कर रिहा कर दिया। गुरुवार शाम पुलिस ने कई बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को मुचलके पर जेल गेट से रिहा किया था। करीब 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद किसान नेता यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर चल रही किसान पंचायत में शामिल हुए। वहां सभी किसान नेताओं ने एक साथ बैठकर बातचीत की और धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। किसान नेता गुरुवार सुबह फिर जीरो प्वाइंट पर एकत्र होंगे और आपस में बैठक करेंगे, जिसके बाद तय होगा कि धरना जीरो प्वाइंट पर ही रहे या कहीं और शुरू किया जाए।

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे 160 से अधिक किसानों को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें से 123 किसानों को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल भेज दिया। जबकि कुछ किसानों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं।
उन्होंने बताया कि किसानों की गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई थी। इस महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए मुजफ्फरनगर से निकले नरेश टिकैत को मुजफ्फरनगर के भौंवारा कला में और राकेश टिकैत को अलीगढ़ के टप्पल में रोक लिया गया। राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत महापंचायत में पहुंचे और महापंचायत को संबोधित किया।शाम को राकेश टिकैत अलीगढ़ पुलिस को चकमा देकर भागकर यमुना एक्सप्रेसवे पर पंचायत स्थल पर पहुंचे। उन्होंने एक कैंटर रुकवाया और उसमें बैठ गए। उनके पीछे दौड़े पुलिसकर्मियों ने कैंटर रुकवाया और उन्हें फिर से रोक लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विरोध के चलते छोड़ा
उन्होंने दावा किया कि किसानों के विरोध के चलते प्रशासन ने सभी गिरफ्तार किसानों को रिहा कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से किसान नेता सुखबीर खलीफा, पवन खटाना, डॉ. रूपेश वर्मा, सुनील फौजी, सुभाष चौधरी, विकास, जतन, बॉबी नागर, अमन ठाकुर आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जेल से रिहा होने के बाद किसान नेता शाम को जीरो प्वाइंट पर आयोजित महापंचायत में पहुंचे। वहां किसान नेताओं ने आपस में बैठक की और निर्णय लिया कि जीरो प्वाइंट किसानों का धरना जारी रहेगा।
बड़ी संख्या में पहुंचे किसान
उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के सभी नेता जीरो प्वाइंट पर एकत्र होंगे और वहीं पर निर्णय लिया जाएगा कि धरना जीरो प्वाइंट पर हो या कहीं और। उन्होंने कहा कि जेल से किसानों की रिहाई उनकी जीत है। जेल से रिहा होने के बाद जैसे ही किसान महापंचायत में पहुंचे तो वहां बैठे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने किसान नेताओं को अपने कंधों पर उठा लिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हापुड़, गाजियाबाद, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और मेरठ से बड़ी संख्या में किसान अपने निजी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से महापंचायत में पहुंचे।

भारी पुलिस बल तैनात
महापंचायत स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान जीरो प्वाइंट पर धरना दे रहे हैं। रात में वहां किसानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। कड़ाके की ठंड में किसान कंबल और रजाई लेकर धरना स्थल पर बैठे हैं। किसानों ने वहां अलाव भी जलाया है। किसान रागिनी गाकर और जोशीले भाषण देकर एक-दूसरे का मनोबल बढ़ा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें